फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निक्का और पठानिया ने समर्थकों के साथ निकाले जुलूस, दोनों बोले-यहां सियासत न खोजें

Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया को कंधों पर बिठाकर ले जाते हुए समर्थक (जागरूक पाठक)
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर नूरपुर में धार्मिक आस्था की खूब बयार बही तो सियासी माहौल भी पनपा। स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में शीश नवाया। अलग-अलग समय पर निकले इन जुलूसों ने लोगों का ध्यान खींचा तो शहर के चौक-चौराहों में चर्चाएं भी चलीं। स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का के साथ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। वह समर्थकों के काफिले के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। श्री बृजराज स्वामी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया भी अपने परिवार और समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के मौके पर दोनों नेताओं की यह समानांतर सक्रियता और कार्यकर्ताओं की लामबंदी आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत हो सकता है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इसे विशुद्ध रूप से धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्सव का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन उनके अंदाज ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में नूरपुर की राजनीति और अधिक गरमा सकती है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मेरे कार्यकाल के दौरान पहले जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तरीय महोत्सव का दर्जा दिया मिला। दो-तीन वर्ष से यह जन्मोत्सव औपचारिकता मात्र बनकर रह गया है। आज परिवार के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने को किसी सियासी मंशा से जोड़ना गलत है। -राकेश पठानिया, पूर्व वन मंत्री
विज्ञापन


नूरपुर का ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर विश्व का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां भगवान योगेश्वर के साथ मीराबाई विराजमान हैं। आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्री बृजराज स्वामी जी के समक्ष शीश नवाया। -डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र
ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर सभी क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पार्टी परिवार के लोगों सहित माथा टेका। इसके किसी भी तरह के राजनीतिक मायने नहीं हैं। -रणवीर सिंह निक्का, विधायक नूरपुर

नूरपुर में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया को कंधों पर बिठाकर ले जाते हुए समर्थक (जागरूक पाठक)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें