जालंधर में 15वीं नेशनल बॉडी लिफ्टिंग चैंपियनशिप निखिल को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : जागरूक प
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह निवासी निखिल गौतम ने 28 से 29 मार्च तक जालंधर के लिली रिजार्ट में 15वीं नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। निखिल पहले भी राज्य और राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। निखिल ने इसका सारा श्रेय माता-पिता को दिया। संवाद