फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढलियारा के विद्यार्थियों को बताईं रिटेल क्षेत्र की बारीकियां

Wed, 01 Apr 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग ने विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए मंगलवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट देहरा के स्टोर प्रबंधक केवल पठानिया बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे। उन्होंने स्टोर के संचालन, लाभ एवं हानियां, सूची नियंत्रण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रयोग और दृश्य व्यापारिक प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। बाजार की वास्तविक कार्यप्रणाली और भविष्य की चुनौतियां समझाईं। प्रधानाचार्य डॉ. अंजु आर चौहान, व्यावसायिक प्रशिक्षक अनिल कुमार, राकेश कुमार और प्रियंकुर ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें