फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नाइट क्लब डूंगा बाजार बना चैंपियन

Sat, 05 Sep 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते युवा। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। बरसात के पानी से लबालब भरे नगर परिषद मैदान कांगड़ा में घुटनों तक ऊंची घास के बीच सनातन सभा की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता को लेकर प्रतियोगिता में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता का खिताब नाइट क्लब डूंगा बाजार की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को बतौर पुरस्कार 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने शारीरिक और मानसिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाते हुए युवाओं ने महज कुछ ही मिनटों में ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़कर जीत हासिल कर ली।
कार्यक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीम को सम्मानित किया। दिन भर हुई बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर और आसपास के इलाकों से पहुंचे लोग मैदान में भरे पानी की परवाह किए बिना अंत तक डटे रहे और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें