फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढगवार में बनेगा नया पावर सब स्टेशन

Fri, 10 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिजली बोर्ड ने ढगवार में 33/11 केवी पावर सब स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का सिविल कार्य शुरू हो चुका है और इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सब स्टेशन बनने के बाद शीला से मटौर तक ढगवार, मनेड, बरवाला, बगली, पासू और चैतड़ू सहित करीब 15 पंचायतों के उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। इससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बढ़ते लोड का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।
ढगवार 33/11 केवी पावर सब स्टेशन को पांच से छह माह में इसे तैयार करने का लक्ष्य है। इसके शुरू होने से 15 पंचायतों के उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। -विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें