फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपचुनाव से पहले देहरा ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का एलान, 115 कार्यकर्ता शामिल

Tue, 18 Jun 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी देहरा के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पिद्र ठाकुर ने सोमवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। देहरा विस उपचुनाव को देखते हुए अध्यक्ष ने जंबो कार्यकारिणी बनाई है। इसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की संख्या 115 है। कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर इंद्र शर्मा, पवन कुमार, ठाकुर दास, फौजा सिंह, रणजीत सिंह, केवल कृष्ण, राजकुमार, विनोद धीमान, एमएस डोगरा, अवनीत पठानिया और राजकुमार आदि शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर दास, शमशेर सिंह, ब्रह्म दास, कर्मदीन, बिधि चंद, बीडी डोगरा और राजकुमार को बनाया गया है। धर्म सिंह परमार, ज्ञान चंद शर्मा और हरिओम शर्मा को सलाहकार बनाया गया है। सलामद्दीन को कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है। हरबंस लाल, देवराज, प्रोमिला, सकिंदर सिंह, नरेंद्र जम्वल, राजकुमार, बहादुर राज शर्मा, नरेश कुमार और रामपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल कुमार, गगन सिंह डोगरा, हितेश अश्वस्थी, तरसेम लाल, कुलदीप कुमार, निखिल भारद्वाज, जसबीर कौर, कौर चंद, जरम सिंह, कृष्ण चंद, ब्रहम दास (बासा), प्रदीप कुमार और अजीत कुमार आदि को सचिव बनाया गया है। राकेश कुमार, पवन कुमार, केसर दास, राकेश कुमार, करतार सिंह और जीत राम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें