जयसिंहपुर में मंत्री यादविंद्र गोमा का स्वागत करते लोग स्त्रोत संगठन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के वार्ड नंबर एक में काली माता मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने किया। करीब साढ़े तीन लाख रुपये से निर्मित इस भवन को एक साल के भीतर पंचायत ने तैयार किया है। मंत्री ने कहा कि हर गांव को विकास से जोड़ना सरकार की प्रतिबद्धता है। इसी कड़ी में यह सामुदायिक भवन बनाया गया है। इस मौके पर उनके साथ पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्णकांत धीमान, अभिषेक सूद तथा काली माता मंदिर के पुजारी सनी सहित अन्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व काली माता मंदिर के सदस्यों ने मंत्री गोमा काे शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संवाद