ज्वाली के नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया का स्वागत करते कृषि मंत्री चंद्र क
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस जवाली की बैठक कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में विश्राम गृह जवाली में आयोजित हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन को सशक्त बनाने के लिए कर्मठ, ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और मजबूत हो सके। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भी उल्लेख किया। संवाद