जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के मुख्य बाजार में हिमाचल ग्रामीण बैंक की नई शाखा खुल गई। इसका शुभारंभ एसडीएम संजीव ठाकुर ने महाप्रबंधक राजीव रंजन की उपस्थिति में किया। बैंक प्रबंधक अमन भंडारी ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। एसडीएम ने कहा कि हिमाचल ग्रामीण बैंक लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। जयसिंहपुर में नई शाखा खुलने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कर्नल बिक्रम सिंह राणा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद