फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई बैजनाथ में आठ से 14 तक भरी जाएंगी रिक्त सीटें

Thu, 06 Aug 2026 08:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैजनाथ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीवीटी के तहत रिक्त सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश के लिए आठ से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने बताया कि इसमें प्रदेश के नए अभ्यर्थियों के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी और पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। नए व अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आठ से 10 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और शुल्क जमा करवाना होगा। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और आवश्यक दस्तावेज 11 अगस्त को सुबह 11 बजे तक संस्थान में जमा कराने होंगे। इसके बाद मेरिट सूची तैयार कर 12 से 14 अगस्त तक काउंसलिंग के जरिये सीटें आवंटित की जाएंगी। सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को तुरंत शुल्क जमा कराना होगा। ऐसा न करने पर सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें