फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नए बिलिंग सॉफ्टवेयर ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज, धर्मशाला अस्पताल में लग रही लंबी कतार

Thu, 27 Jun 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रोजाना बिलिंग काउंटर में मरीजों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल में कुछ महीने पहले नया सॉफ्टवेयर सुचारू किया गया है परंतु नए सॉफ्टवेयर से बिलिंग में पहले से दोगुना समय लग रहा, जिससे मरीजों को लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की लैब में रोजाना के 400 के करीब मरीज अपने टेस्ट करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पहले बिलिंग के लिए जहां कुछ सेकंड लगते थे, वहीं नए सॉफ्टवेयर दो से चार मिनट लगा रहा है, जिससे कई लोग थक हारकर जमीन में बैठने को मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा बिलिंग कांउटर में सिर्फ एक ही कंप्यूटर और एक ही कर्मचारी तैनात है, जो रोजाना आने वाले लगभग 400 मरीजों के बिल बनाता है। एक ही कर्मचारी के होने से भी लोगों को बिलिंग के लिए देरी हो रही है, जिससे मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भूखे पेट लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को हालात ऐसे बने कि बिलिंग कांउटर के बाहर की गैलरी में भीड़ बढ़ने से रास्ता बंद हो जाता है, जिससे दूसरे मरीजों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बिलिंग कांउटर में भीड़ बढ़ने से महीनों को जो दिक्कतें आ रही है, उन्हें ध्यान में रखते हुए अस्पताल में एक और कंप्यूटर रखा जाएगा, ताकि इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील भट्ट, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जोनल अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें