फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल कॉलेज की न्यूगल धारा पत्रिका का किया विमोचन

Mon, 14 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय थुरल की वार्षिक पत्रिका न्यूगल धारा का रविवार को कृषि बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने अपने निवास स्थान पर विधिवत विमोचन किया। उन्होंने प्रकाशन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। चौहान ने कहा कि यह पत्रिका विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, साहित्यिक अभिरुचि और शैक्षणिक गतिविधियों को अभिव्यक्ति देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ साहित्य, कला और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य राका शर्मा ने कहा कि वार्षिक पत्रिका विद्यार्थियों की उपलब्धियों और संस्था की गतिविधियों का मुख्य दस्तावेज होती है। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें