पालमपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के पूर्व भाजपा विधायक रविंद्र धीमान की ओर से एक दिन पहले कांग्रेस पर लगाए आरोपों पर जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व विधायक से कहना चाहते हैं कि तथ्यों के साथ प्रेस वार्ता करें। आधे-अधूरे आंकड़ों को पेश कर वह जनता में वाहवाही लूटना चाहते हैं। जसवंत डढवाल ने कहा कि बनूरी में हुए जमीन घोटाले से मंत्री का कोई लेना-देना है। न तो इससे उनका कोई संबंध है और न ही उनका कोई रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा की अगुआई में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं जबकि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में आज सभी चिकित्सक मौजूद हैं। वहां पर अल्ट्रसाउंड भी हो रहे हैं। जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध होगी। इस मौके पर अभिषेक सूद व संजय आदि मौजूद रहे।