फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 13 परीक्षा केंद्राें पर 2,050 अभ्यर्थी आज देंगे लीट की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों से रखेगी जाएगी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 25 मई को लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) का आयोजन करेगा। नकल रोकने के लिए जहां एसडीएम स्तर पर नजर रखी जाएगी, वहीं बोर्ड मुख्यालय से भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 2,050 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि 25 मई को डायरेक्ट सेकंड ईयर (लीट) का आयोजन सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश में 13 केंद्र बनाए हैं। लीट परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित 25 प्रश्न होंगे, जिनमें से 17 प्रश्न हिमाचल प्रदेश, 5 प्रश्न राष्ट्रीय स्तर और 3 प्रश्न अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें