फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एनडीआरएफ जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 03:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए एनडीआरएफ के जवान। संवाद
विज्ञापन
जसू र(कांगड़ा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14वीं एनडीआरएफ वाहिनी के कमांडेंट बलजिंदर सिंह की अगुवाई में जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा वाहिनी मुख्यालय जाच्छ से जसूर, नूरपुर किले एवं नूरपुर बाजार तक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को तिरंगे को घर लाने और भारत की आजादी के उपलक्ष्य में फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही लोगों के दिल एवं आत्मा में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें