बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ और 5 हिमाचल प्रदेश एनसीसी स्वतंत्र कंपनी धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में रिवर-डे मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने खीरगंगा बिनवा नदी के तट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 130 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें 82 लड़के एवं 48 लड़कियां शामिल रहीं। कैडेट्स ने नदी के तट पर जमा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम ले. कर्नल मनीष मोदी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह एवं सूबेदार संतोष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद