फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, शक्तिपीठाें में तेज हुईं तैयारियां

Thu, 08 Oct 2026 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। 11 से 20 अक्तूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के प्रमुख शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम और कांगड़ा मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शक्तिपीठों को फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा मंदिर में 25 होमगार्ड संभालेंगे सुरक्षा, बाणगंगा घाट पर भी सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
कांगड़ा मंदिर में सफाई, पेयजल, बिजली और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पुलिस जवानों के साथ 25 होमगार्ड सुरक्षा संभालेंगे। बाणगंगा घाट पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और दुकानदारों को सामान दुकानों के बाहर न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को तीन समय लंगर मिलेगा। इस बार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु 200 रुपये शुल्क देकर वीआईपी दर्शन कर सकेंगे। एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
छह सेक्टरों में बंटेगा ज्वालामुखी शहर
ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शहर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा। करीब 85 पुलिस कर्मी और 75 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। सफाई व्यवस्था के लिए करीब 60 कर्मचारी लगाए जाएंगे। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में करीब 80 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। जरूरत वाले स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। बड़े वाहनों को शहर के बाहर चिह्नित पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। पहले नवरात्र पर सुबह करीब पांच बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर और मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

चामुंडा में 61 पंडित और 20 छात्र कराएंगे अनुष्ठान
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए 61 पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय के 20 छात्रों की व्यवस्था की गई है। नरेश आचार्य मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे, जबकि सुभाष चंद और मदन दीक्षित सहायक यजमान रहेंगे। हिमानी चामुंडा में मनोज कुमार और पवन गोस्वामी यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे। सुरक्षा के लिए 45 पुलिस जवान और 30 होमगार्ड तैनात होंगे। 12 होमगार्ड पहले से मंदिर परिसर में तैनात हैं। पीएसी बढ़ोई और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी चामुंडा को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था की गई है। सफाई का जिम्मा सुलभ शौचालय को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें