रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर विकास चंद्र ने की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और कोलाज प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिखा ने प्रथम, वंशिका ने दूसरा और कशिश राणा और कशिश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कोलाज प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में एनएसएस के 53 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। संवाद