फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला के बीच आज से दौड़ेगी नैरोगेज ट्रेन

Wed, 29 Jul 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा वैली नैरोगेज रेल मार्ग पर जोगिंद्रनगर और बैजनाथ पपरोला के बीच स्थगित चल रही ट्रेन संख्या 52472/52473 का परिचालन बुधवार से दोबारा शुरू हो जाएगा। रेलवे प्रशासन की ओर से सेवा बहाली की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों और यात्रियों को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे जम्मू मंडल के पीआरआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ था। अब स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन सेवा को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इस रेल सेवा के शुरू होने से जोगिंदरनगर, बैजनाथ, पपरोला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यह निर्णय बेहद खास है, क्योंकि कांगड़ा घाटी की यह नैरोगेज रेल लाइन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी सफर के लिए जानी जाती है। क्षेत्रवासियों और यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें