फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां स्कूल की वेबसाइट शुरू, अप्रैल में होंगे दाखिले

Fri, 13 Mar 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में वीरवार को सादे समारोह में पत्रिका स्मारिका का विमोचन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने की जबकि हिमाचल एलीट ग्रुप के कन्वीनर एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य पीसी विश्वकर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्मारिका पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ सेवानिवृत्त प्राध्यापक गुरदेव भारती और पूर्व शिक्षक रामपाल धीमान भी उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने विद्यालय की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। पीसी विश्वकर्मा ने विद्यालय कि वेबसाइट शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य, अध्यापकों और बच्चों को शुभकामनाएं दीं । साथ ही विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के तहत आने पर सरकार का धन्यवाद करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने बताया कि विद्यालय की पत्रिका और वेबसाइट बच्चों और अभिभावकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के तहत नर्सरी से बारहवीं तक के दाखिले पहली अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें