फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमगाएगा नगरोटा बगवां : बाली

Fri, 21 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के 53 मील में बलधर तक सड़क किनारे लगने बाली 150 सोलर लाइटों की योजना का शिलान्यास
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र रात के समय भी दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। क्षेत्रवासियों और राहगीरों को रात्रि के समय सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे विधानसभा क्षेत्र को सोलर लाइट्स से सुसज्जित किया जा रहा है। यह बात स्थानीय विधायक आरएस बाली ने 53 मील में आयोजित सोलर लाइट्स शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि 53 मील से लेकर बलधर तक करीब 150 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिन्हें जैन परिवार के सहयोग से लगाया जा रहा है। उन्होंने स्मरण कराया कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली ने भी पूर्व में यहां से 61 मील और बड़ोह रोड तक सोलर लाइट्स लगवाई थीं।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से सोलर लाइट्स लगाने का यह कार्य गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले समय में पर्यटन विभाग के अगले चरण के तहत विधानसभा क्षेत्र के अन्य छूटे हुए इलाकों को भी सोलर लाइट्स से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पूजा अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, बीडीओ पारुल कटियार, अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, कमल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय गण्यमान्य उपस्थित रहे।

नगरोटा बगवां के 53 मील में बलधर तक सड़क किनारे लगने बाली 150 सोलर लाइटों की योजना का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें