लंबागांव (कांगड़ा)। धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में एक सप्ताह से रहस्यमयी तरीके से लग रही आग का सिलसिला अभी थमा नहीं है। रविवार को भी घर में रखी प्लास्टिक की बाल्टी अपने आप ही पिघलना शुरू हो गई। इस रहस्यमयी आग से परिवार दहशत में है। घर में बिना किसी बिजली संपर्क के लगातार लग रही आग ने पूरे परिवार को सहमा दिया है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द इस रहस्यमयी आग के पीछे की सच्चाई का खुलासा करने की मांग की है। फिलहाल सभी की निगाहें अब सोमवार को आने वाली जांच टीम पर टिकी हैं। संवाद