फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर परिषद अध्यक्ष ने किया धर्मार्थ निशुल्क औषधालय का उद्घाटन

Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी शहर में श्रद्धालुओं और जनता की सेहत को ध्यान में रखते हुए ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर स्थित बंसल धर्मशाला में एक धर्मार्थ निशुल्क औषधालय का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष ज्वालामुखी धर्मेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

औषधालय के खुलने से स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। नगर परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस औषधालय का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यहां पर अनुभवी डॉक्टर नेहा शर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और परामर्श बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाया जाएगा। औषधालय के प्रबंधकों ने बताया कि भविष्य में यहां और भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें