फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पालमपुर में हर वार्ड के हर घर से उठेगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर बनने के बाद सोमवार को नगर निगम सदस्यों की पहली बैठक हुई। आयुक्त पंकज शर्मा की मौजूदगी में यह बैठक नगर निगम की महापौर पूनम वाली की अध्यक्षता में हुई। नगर निगम की पहली बैठक में बजट का लेखाजोखा ही रखा गया, लेकिन इसके अलावा कूड़े और पार्किंग की नीलामी को लेकर प्रमुख चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब नगर निगम निगम में आए ग्रामीण इलाकों में से भी घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इस कारण लोगों को घरों को कूड़ा बाहर फेंकने की नौबत नहीं आएगी। साथ ही लोगों के यहां वहां से लगने वाले कूड़े के ढेर से भी राहत मिलेगी। नगर निगम घरों से कूड़ों उठाने की एवज में हर घर से हर माह के 50 रुपये लेगा। साथ ही फैसला लिया गया कि शहर में चलने वाली सभी पार्किंग की नीलामी की जाएगी।
हालांकि, यह नीलामी 31 मार्च को होनी थी, लेकिन नगर निगम के चुनावों के चलते यह नीलामी नहीं हो सकी थी। जबकि बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आइमा में बने अंबेडकर भवन को कोविड-19 केंद्र बनाया जा सकता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात यह होगी कि इसमें उन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ही रखा जाएगा, जो किराये पर रहते हैं और मकान मालिक उन्हें तंग कर रहे हैं। यह कोबिड केंद्र हर किसी के लिए नहीं होगा। इसके अलावा नगर की बैठक में कोविड-19 नियमों की पालना करने और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, शहर में पार्किंग की समस्या को देख इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद थी, लेकिन नई पार्किंग की निर्माण पर कोई चर्चा नहीं हो पाई है। महापौर पूनम वाली ने कहा कि नगर निगम की पहली बैठक हुई। इसमें कुछ बातों को लेकर चर्चा हुई है। कहा कि अगली बैठक में विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। वहीं बैठक में उपमहापौर अनीष नाग, पार्षद संजय राठौर, गोपाल नाग, निशा राज, नीलम मलिक, शशि डिंपल, निशा देवी, सोना सूद, दिलवाग सिंह, राजकुमार, संतोष अकेला, विनय कुमार, मोनिका शर्मा और राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें