फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम पालमपुर को स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान पाने का मिला पुरस्कार

Tue, 06 Jan 2026 09:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शिमला में मुख्यमंत्री से पुरस्कार लेते महापौर गोपाल नाग। -स्रोत : निगम
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर को वर्ष 2025 में 10 फरवरी से 30 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर पखवाड़े के तहत स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने का सोमवार को पुरस्कार मिला। सोमवार को शिमला में आयोजित सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम के महापौर गोपाल नाग इसके लिए पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान पालमपुर नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे में सराहनीय भूमिका निभाई थी। शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता मानकों पर खरा उतरने के आधार पर ही निगम को नगर निगम श्रेणी में प्रदेश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ निकाय चुना गया था।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए महापौर गोपाल नाग ने कहा कि यह पुरस्कार नगर निगम की पूरी टीम, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देशों और विकासोन्मुखी सोच के कारण ही पालमपुर नगर निगम आज इस मुकाम पर पहुंचा है। महापौर ने कहा कि यह पुरस्कार हमें भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। हमारा लक्ष्य पालमपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें