फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल के दौरान विज्ञापनों से नगर निगम ने कमाए 7.50 लाख

Thu, 11 Jun 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल के मुकाबलों ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि नगर निगम धर्मशाला के खजाने को भी मालामाल कर दिया है। शहर में आईपीएल मैचों के दौरान लगाए गए विज्ञापनों और होर्डिंग्स से निगम को करीब साढ़े सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

आईपीएल मैचों के आयोजन के दौरान एचपीसीए ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन होर्डिंग्स और स्वागत द्वार समेत अन्य प्रचार सामग्री लगाई थी। इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने नगर निगम से विधिवत अनुमति ली और नियमों के तहत निर्धारित शुल्क जमा करवाया।
नगर निगम धर्मशाला के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच ने बताया कि आईपीएल के दौरान शहर में प्रचार-प्रसार के लिए एचपीसीए ने विज्ञापन लगाने की अनुमति ली थी। इसके एवज में निगम को साढ़े सात लाख रुपये की आय हुई है। उल्लेखनीय है कि हर साल क्रिकेट के बड़े आयोजनों के दौरान एचपीसीए शहर में प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाता है, जिससे निगम को हर बार अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें