फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर मिले 12 हजार रुपये वेतन : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। शिक्षा विभाग से संबंधित मल्टी टास्क वर्कर यूनियन की बैठक राजकीय प्राथमिक स्कूल लंज में जिला अध्यक्ष विपन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने वेतन बढ़ाने की मांग उठाई। शिक्षा खंड नगरोटा सूरियां के अध्यक्ष नरेश मेहरा ने कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित मल्टी टास्क वर्कर को 5600 रुपये मासिक वेतन मिलता है जबकि उनका छुट्टियों का वेतन काट लिया जाता है। उनकी मांग है कि उनका छुट्टियों का वेतन न काटा जाए और उन्हें कम से कम 12 हजार रुपये दिए जाएं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार और कोषाध्यक्ष छंगो देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें