फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न में मिले मुकेश और हेन्ना: प्यार ने सात समंदर पार जोड़ दिया रिश्ता; हिमाचली रीति-रिवाजों से हुई शादी

Sun, 15 Nov 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)।

सार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में तीन साल पहले शुरू हुई मुकेश कुमार और हेन्ना की मुलाकात प्यार में बदली और अब दोनों विवाह के बंधन में बंध गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में शादी के बाद मुकेश के परिवार ने राजा का तालाब में हिमाचली परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं। इस दौरान विदेशी बहू ने हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक समारोह का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की हेन्ना बनी हिमाचली बहू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शुरू हुई एक मुलाकात आखिरकार प्यार और फिर शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। कांगड़ा जिले के राजा का तालाब (नकोदर) निवासी मुकेश कुमार और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की हेन्ना विवाह के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को मुकेश के परिवार ने हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का विवाह समारोह आयोजित कर उन्हें पारंपरिक रस्मों के साथ परिणय सूत्र में बांधा।

विज्ञापन




मेलबर्न में हुई मुलाकात प्यार में बदली
मुकेश कुमार के पिता सुभाष शर्मा, जो सेवानिवृत्त सैनिक हैं, ने बताया कि उनका बेटा करीब 14 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। तीन साल पहले मेलबर्न की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करते हुए उसकी मुलाकात वहीं कार्यरत हेन्ना से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति और आपसी तालमेल से वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया में ही रिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद जुलाई 2026 में ऑस्ट्रेलिया में हेन्ना के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन


राजा का तालाब में निभाई गईं हिमाचली परंपराएं
दूरी और परिस्थितियों के चलते मुकेश के पिता सुभाष शर्मा और माता सुनीता शर्मा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में मुकेश को छुट्टी मिलने पर जब वह हेन्ना के साथ राजा का तालाब पहुंचा तो परिवार ने अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं। शनिवार को घर पर आयोजित प्रीति भोज के दौरान गोत्र में बांधने की पारंपरिक प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके बाद दूसरे दिन रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें सगे-संबंधियों, दोस्तों और अन्य मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और उपहार दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचली माहौल देखकर खुश हुई विदेशी बहू
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हेन्ना की बहन और बहनोई भी मेलबर्न से पहुंचे। हिमाचली माहौल, पारंपरिक रीति-रिवाजों और शादी की रौनक देखकर हेन्ना के साथ उसकी बहन और बहनोई भी काफी प्रसन्न नजर आए। रिसेप्शन के दौरान डीजे की धुन पर मुकेश और हेन्ना खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। दोनों ने जमकर डांस किया और समारोह का आनंद लिया। इस दौरान परिवारजनों ने नवविवाहित जोड़े को अपनी कुलदेवी के मंदिर में ले जाकर आशीर्वाद भी प्राप्त करवाया।

मेलबर्न में व्यवसाय करते हैं हेन्ना के पिता
मुकेश के पिता सुभाष शर्मा के अनुसार, हेन्ना के पिता मेलबर्न में व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। दोनों परिवारों के आपसी तालमेल और सहमति से यह रिश्ता विवाह तक पहुंचा। अब ऑस्ट्रेलिया में शादी के बाद राजा का तालाब में भी पारंपरिक रस्में पूरी होने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें