ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकते डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी। संवाद
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को अपनी बेटी डॉ. आस्था के साथ सोमवार देर शाम को मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर उन्हें मां ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी नितिन शर्मा ने विधिवत पूजा- अर्चना करवाई।
उपमुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद मंदिरों के भी दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की तरफ से उपमुख्यमंत्री को मां की चुनरी, तस्वीर और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। संवाद