फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सांसद किशोरी लाल और पूर्व मंत्री राजकुमार पहुंचे धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उत्तरप्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विदित चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी यहां पहुंचेंगे। शादी के बहाने कांगड़ा जिले में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है।
विज्ञापन

दरअसल, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता डॉ. राजेश शर्मा के पुत्र ओजस्वी शर्मा विवाह के बंधन में बंध गए हैं। इस अवसर पर शनिवार रात और रविवार दोपहर को कांगड़ा में प्रीति भोज का आयोजन रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री और विधायक समारोह में शिरकत करेंगे।
धर्मशाला के परिधिगृह और सभी सरकारी विभागों के विश्राम गृह मेहमानों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। आनंद शर्मा और रजनी पाटिल को राज्य अतिथि का दर्जा मिला है। इस कारण परिधिगृह परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांगड़ा शहर में भी यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं, क्योंकि वीकेंड पर जिले में पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता पहुंच चुके हैं और कुछ शनिवार को धर्मशाला आएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें