कार्यक्रम में सांसद इंदु गोस्वामी को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत : आयोजक
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के कंडवाड़ी में आयोजित ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम पढ़ियारखर वार्ड की जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्पैडु के पूर्व प्रधान मान चंद ठाकुर ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।
सांसद इंदु गोस्वामी ने क्षेत्र के विकास विशेषकर पर्यटन के क्षेत्र में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यहां आई मांगों को यथासंभव पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कंड पंचायत के पूर्व उपप्रधान डीआर ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रमोद ठाकुर, वूथ अध्यक्ष ओंकार ठाकुर, सुभाष सिंह राणा, पूर्व बूथ अध्यक्ष करम सिंह, हंसराज ठाकुर, द्रोणा राम, कैप्टन अजीत कुमार टूटानिया, शंकर दास, संसार चंद के साथ महिला मंडलों के प्रधान और गद्दी यूनियन के प्रधान मनवीर सिंह, बलदेव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।