फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेट और सेट की तैयारी के लिए किया प्रेरित

Sat, 15 Aug 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र और समाजशास्त्र विषयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं और करियर संभावनाओं से परिचित करवाना रहा। प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को यूजीसी-नेट और एचपी सेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाषा दक्षता, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तकालय सहित महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार, डॉ. केवल कृष्ण और डॉ. अर्चना ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें