धर्मशाला। सिविल बाजार धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते सात घंटे बिजली गुल रहेगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-एक के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मरम्मत कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब होता है, तो शटडाउन का यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। संवाद