फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सराज के आपदा प्रभावितों के लिए दी गुल्लक में जमा राशि

विज्ञापन
धर्मशाला के समीप स्थित शिल्ला चौक के रहने वाले 13 वर्षीय छात्र प्रथम पुरी अपनी पैसों की गुलक आप - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला के आठवीं कक्षा के छात्र प्रथम पुरी ने प्लेस्टेशन-5 खरीदने के लिए गुल्लक में जमा की राशि को मंडी जिला के सराज के आपदा प्रभावितों को दे दिया। प्रथम पुरी शिल्ला चौक क्षेत्र के निवासी हैं, मंगलवार को अपनी गुल्लक लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला पहुंचे और यह राशि आपदा राहत कोष में जमा करवाई। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रथम की इस निस्वार्थ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सोच वाकई प्रेरणादायक है। जहां कई बच्चे अपनी पसंद की चीजों के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं, वहीं प्रथम का यह कदम यह दर्शाता है कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और मदद की भावना किसी उम्र की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें