पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल का रिकार्ड तोड़ दिया है। नेहरू के समय भारत की आबादी केवल 36 करोड़ थी। आज आबादी 142 करोड़ है। नरेंद्र मोदी लगातार प्रधानमंत्री रहने का ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं जिसे बाद में शायद ही कोई तोड़ सकेगा। बंगाल विजय के बाद एक छत्र भाजपा राज्य बनाने लगा है। 500 साल के बाद राम मंदिर बन गया। अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया। लगभग 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए। वह आग्रह करेंगे कि गरीबी रेखा से नीचे 14 करोड़ लोगों के लिए अंत्योदय योजना शुरू करें और फिर एक और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाएं। तब नरेंद्र मोदी यह घोषणा कर सकते हैं कि विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र भारत में एक भी व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे नहीं है। संवाद