फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल के लिएन 41 लाख से खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण : गोमा

Sun, 02 Aug 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पपरोला का दौरा किया कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पपरोला अस्पताल में 18 लाख रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही मरीजों के लिए 500 बेडशीट और बेड साइड लॉकर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में अस्पताल में संचालित वेलनेस और पंचकर्म सेवाओं को मजबूत करने के लिए 23 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आउटसोर्स आधार पर तीन स्टाफ नर्सों और चार पंचकर्म थेरेपिस्टों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अन्य आयुर्वेदिक कॉलेजों से आने वाले बीएएमएस इंटर्न्स के लिए सीटें 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गई हैं।
मंत्री ने कहा कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बैजनाथ शिव मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर ट्रस्ट का सहयोग लिया जाएगा, जिससे वार्डों का रखरखाव, गद्दे और गर्म-ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। संस्थान के संसाधन बढ़ाने के लिए दो नई दुकानों, कैफेटेरिया के निर्माण और पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें