ज्लावामुखी क्षेत्र की कालापानी संपर्क सड़क का शिलान्यास करते विधायक संजय रत्न और अन्य। -स्रोत :
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रत्न ने एनएच-88 (बाबा पंजा) से गांव कालापानी (सुंदरबन) तक प्रस्तावित संपर्क सड़क का विधिवत पूजन व शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से कालापानी और आसपास के गांवों को मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शिलान्यास होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रत्न ने कहा कि सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुगमता होगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई।