फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक रतन ने किया पुस्तकालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आश्विन माह के पहले नवरात्र पर विधायक संजय रतन ने ज्वालामुखी में नवनिर्मित पंडित सुशील रतन पुस्तकालय का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। विधायक ने कहा कि लोगों का शैक्षणिक, बौद्धिक और मानसिक विकास तभी हो सकता है जब किताबों का ज्ञान उपलब्ध हो। समय की पुकार और लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए शहर में एक आदर्श पुस्तकालय लोगों को समर्पित किया है। अब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर जैसे शिमला, हमीरपुर या धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर ज्वालामुखी के एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल शर्मा, थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार शर्मा, नगर परिषद के सदस्यगण सहित मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य जितेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें