फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक पठानिया ने किया छैनी-गतड़ी संपर्क मार्ग का शिलान्यास

Sun, 15 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नड्डी में स्वयं सहायता समूहों को रा​शि देकर सम्मानित करते शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानियां।स्
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने नड्डी में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1.6 किमी लंबे छैनी-गतड़ी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नड्डी में प्रस्तावित जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा प्रोजेक्ट होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

पीपीपी मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित की जाने वाली इस परियोजना में चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे। इसकी अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी। कार्यक्रम के दौरान पठानिया ने दो महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार और विधायक की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें