डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने जन्मदिन विशेष बच्चों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने विशेष बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें उपहार दिए और 90 बच्चों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। निजी राशि से 10 जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें और दो युवा क्लबों को क्रिकेट किट प्रदान की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि विशेष बच्चों के लिए तीन महीनों में फिजियोथैरेपी कैंप आयोजित होगा। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी विधायक का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कटोच, युकां अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया, एससी सेल के अध्यक्ष राजकुमार, ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार, वजिंदर कंवर, पौंग बांध निदेशक कुलदीप शर्मा, बीईपीओ किरण बाला तथा हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
इंदौरा में विधायक मलेन्द्र राजन की उनके जन्म दिवस पर बधाई देते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक