फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक ने 20 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sun, 25 May 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने शनिवार को विकास खंड कार्यालय इंदौरा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। विकास योजनाओं के अंतर्गत 10 लाख रुपये से टाइप-एक क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 1.87 लाख रुपये से टाइप-दो आवास भवन और 95 हजार रुपये की लागत से रिकॉर्ड कक्ष का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सात लाख रुपये की लागत से एक नया स्वयं सहायता समूह विक्रय केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आवास भवनों के निर्माण से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही स्वयं सहायता समूह विक्रय केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार गांव, गरीब और ग्रामीण युवाओं के चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध है। स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिनका क्रियान्वयन तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में 12 सिलाई मशीनें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को वितरित की। इसके उपरांत विधायक भड़वार स्थित नागनी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात ट्रक यूनियन डमटाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें