फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला काॅलेज में चुने जाएंगे मिस एंड मिस्टर सेंचुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में मिस एंड मिस्टर सेंचुरी-2026 का चयन होगा। कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) 13 से 15 नवंबर तक समारोह आयोजित कर रही है।
विज्ञापन

इसके तहत प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में कॉलेज के वर्तमान और पूर्व छात्रों के साथ अन्य संस्थानों के युवा भी शामिल होंगे। यह मंच मॉडलिंग, फैशन, एविएशन और हॉस्पिटैलिटी में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अवसर देगा।
प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न होगी। इसमें प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ग्रूमर्स से ग्रूमिंग और मेंटरशिप मिलेगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां मिलेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए धर्मशाला कॉलेज के वर्तमान व पूर्व विद्यार्थियों को 1100 रुपये और बाहरी प्रतिभागियों को 2200 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।
इसके लिए दो फुल-लेंथ तस्वीरें, पहचान पत्र और शुल्क विवरण जरूरी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://www.osagcd.org/ पर उपलब्ध गूगल फॉर्म से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिनेश शर्मा, डॉ. दीपिका ठाकुर और ओएसए की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरला परमार से संपर्क किया जा सकता है।
-
प्रतिभा और मंच कौशल दिखाने का मौका
ओएसए पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के तहत होने वाली प्रतियोगिता युवाओं को प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देगी। एसोसिएशन ने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें