गगल (कागड़ा) । स्थानीय बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जोरावर स्टेडियम में होने वाली जनाक्रोश रैली के लिए लगाए गए पार्टी के झंडे को मंगलवार रात के समय शरारती तत्वों ने तोड़कर गिरा दिया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने गगल चौक पहुंच कर उन्हें उठाया और पुलिस थाना के थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत को लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। विशाल नैहरिया ने कहा कि इस तरह के काम करके कांग्रेस सरकार और उनके कार्यकर्ताओं की घटिया मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने धर्मशाला में एबीवीपी के छात्रों पर भी सरकार की ओर पुलिस से लाठीचार्ज करवाने को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सच में यह तीन साल कांग्रेस सरकार के व्यवस्था पतन के हैं। पता नहीं इस व्यवस्था पतन के तीन सालों का कांग्रेस कैसे जश्न मनाने लगी हुई है। गगल थाना के प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने कहा कि इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले हैं, उसकी पहचान की जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए। संवाद