कांगड़ा। बस अड्डा कांगड़ा के पास बुधवार दोपहर बाद निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन कांगड़ा-शिमला सड़क मार्ग पर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अड्डा से बाहर निकल रही बस की सामने से आ रही कार से अचानक टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों चालकों में जमकर नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बातचीत कर वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के कारण पुलिस थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया। संवाद