फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लगातार बारिश से घंस रही जमीन, मकान को खतरा

Wed, 03 Sep 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेही लगोड पंचायत निवासी चैन सिंह के मकान में आईं दरारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर(कांगड़ा)। जिला के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। नूरपुर की पंचायत गेही लगोड के वार्ड-2 में रहने वाले चैन सिंह का मकान जमीन धंसने से खतरे की जद में है। उनके आंगन और घर की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। जमीन धंसने का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे कभी भी मकान ढहने का खतरा मंडरा रहा है।
पीड़ित परिवार ने एहतियातन अपना सामान पड़ोसियों के घर रख दिया है। वे खुद गरीबी और मजबूरी के चलते अपने आशियाने को छोड़ने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। चैन सिंह के परिवार का गुजारा मेहनत-मजदूरी से ही चलता है और ऐसे में उनका सबसे बड़ा सहारा घर अब खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश से उनके आंगन और मकान में दरारें पड़ गई हैं और जमीन लगातार धंस रही है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनके बेटे हंसराज ने बताया कि 26 अगस्त को बारिश के बाद पहले छोटी-छोटी दरारें दिखीं, लेकिन अब वे बढ़ती जा रही हैं। मकान ढहने का खतरा सता रहा है। जानकारी मिलते ही भाजपा नूरपुर मंडल अध्यक्ष अनूप राणा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने और इन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का आग्रह किया है। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजने के आदेश दिए गए हैं और प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें