फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में माइनर डिग्री कोर्स होगा शुरू: कुलपति

विज्ञापन
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सार्वभौमिक मानवीय मूल्य प्रकोष्ठ की ओर से आयो
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों (यूएचवी) पर आधारित माइनर डिग्री कोर्स शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने सोमवार को यूएचवी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माइनर डिग्री कोर्स के साथ-साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी मानवीय मूल्यों को समाहित किया जाएगा। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं और संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के यूएचवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रजनीश अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी कौशल विकास के साथ मूल्य आधारित शिक्षा पर विशेष जोर देती है।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र सांख्यान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील कुमार, यूएचवी प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो. भाग चंद चौहान सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें