फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर में मंत्री की साझीदारी, नियमों की उड़ी धज्जियां : रविंद्र

Wed, 02 Sep 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने मंत्री यादविंद्र गोमा पर हंणोन में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में साझीदारी और नियमों की अनदेखी करने का आरोप जड़ा है। धीमान का कहना है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (1951) के तहत कोई भी विधायक या मंत्री इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

इसके बावजूद कंगैहण पुल के पास बन रहे स्टोन क्रशर में मंत्री चार अन्य लोगों के साथ पांचवें साझीदार हैं। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ने कहा कि इस क्रशर के निर्माण में खनन नीतियों की सरेआम अवहेलना की जा रही है। नियमों के अनुसार पुल के 200 मीटर ऊपरी और 300 मीटर निचले हिस्से में क्रशर नहीं लगाया जा सकता, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रख दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुश्तरीका जमीन को लेकर हाईकोर्ट द्वारा 9 दिसंबर 2025 को स्टे दिए जाने के बावजूद निर्माण जारी है और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। भाजपा नेता ने कहा कि इस स्टोन क्रशर के कारण क्षेत्र की कई पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को पत्र भेजकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंत्री बोले-सभी औपचारिकताएं पूरी कर लग रहा क्रशर
मंत्री यादविंद्र गोमा ने भाजपा नेता रविंद्र धीमान के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि हंणोन में क्रशर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही लगाया जा रहा है। वह स्वयं उस जमीन के मालिक हैं और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो अधिकारी मौके पर जांच कर सकते हैं। गोमा ने कहा कि प्रदेश में कई जनप्रतिनिधियों के अपने स्टोन क्रशर हैं और भाजपा नेताओं को अपने क्रशरों की वजह से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें