फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिहोरवाला पुल के पास नदी में बहा प्रवासी मजदूर, तलाश जारी

Sun, 16 Mar 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नदी में बहे प्रवासी युवक को ढूंढती पुलिस। -स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना खुंडियां के अंतर्गत सिहोरवाला पुल के पास शुक्रवार को व्यास नदी में नहाते समय 27 वर्षीय प्रवासी मजदूर दुर्गेश तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश (27) निवासी वडगोह, जिला संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश), पालमपुर के ठाकुरद्वारा में रहकर पीओपी डिजाइन का काम करता था। होली के दिन वह होली खेलने के बाद अन्य प्रवासी मजदूरों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां वह तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना दुर्गेश के भाई योगेश कुमार ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना खुंडियां और एसडीआरएफ की टीम ने ड्रोन कैमरे की सहायता से तलाश शुरू की।
डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन तलाश जारी रहेगी। शनिवार देर शाम तक बारिश के बावजूद अभियान जारी था, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें