फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फेस पेंटिंग से दिया टीबी उन्मूलन का संदेश

विज्ञापन
धर्मशाला में फेस पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से टीबी मुक्त भारत का संदेश देतीं प्रशिक्षु नर्सें - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला क्षय उन्मूलन केंद्र ने निक्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों की प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने फेस पेंटिंग, रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और भाषण के माध्यम से टीबी के लक्षण, समय पर जांच और पूरा इलाज कराने का संदेश दिया। उन्होंने टीबी से जुड़ी गलतफहमियां दूर करने की भी अपील की।
विज्ञापन

सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग शाहपुर, बालाजी अस्पताल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा, ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग कांगड़ा, गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल और मां ज्वाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट ज्वालामुखी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं और नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें