धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला के प्रशिक्षु अध्यापकों की ओर से धर्मशाला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। रैली के रवाना होने से पूर्व सभी प्रशिक्षुओं ने सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. प्रीति प्रभा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। इसलिए हम सभी को इन नियमों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय परिसर से मुख्यालय तक रैली निकालकर नारों, पट्टिका-श्लोगन और पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के इस अवसर पर प्रशिक्षुओं सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षकों और सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी प्रो. युगराज सिंह और गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा। संवाद